Windows 10 के Keyboard Shortcuts

क्या आप कम समय में कंप्यूटर पे जायदा काम करना चाहते है? अगर हाँ, तो आज का आर्टिकल जरूर पढ़े क्यूंकि आज हम आपको विंडोज 10  के कीबोर्ड शॉर्टकट्स बताने वाले है। जीवन में शॉर्टकट्स किसको पसंद नहीं है जब कम समय में जायदा मिले तो कौन नहीं लेना चाहेगा।

कई बार हमे एक ही काम को बार बार रिपीट करना होता है। ऐसे में कीबोर्ड शॉर्टकट्स बेस्ट होते है क्यूंकि अब आप अपना काम तेज़ होते हुए देख पाते है।

Windows 10 Keyboard Shortcuts

अगर आप अपनी काम करने की स्पीड तेज़ करना चाहते है तो नीचे दिए हुए कीबोर्ड शॉर्टकट्स को अच्छे से रट ले। क्यूंकि ये शॉर्टकट्स आपके पूरे जीवन काम आने वाले है।

1. Ctrl + X

ये वो कीबोर्ड शॉर्टकट है जो लगभग सभी को पता होना चाइये। इसका सबसे जायदा इस्तेमाल ऑफिस ऍप्लिकेशन्स में होता है। Ctrl + X का काम Cut करने के लिए होता है। इसकी मदद से आप टेक्स्ट को एक जगह से Cut करके दूसरी जगह Paste कर सकते है। मतलब आपको किसी टेक्स्ट को टाइप करने की जरुरत नहीं है।

2. Ctrl + C

जब हम किसी टेक्स्ट को Cut करते है तो वो पहली जगह से गायब हो जाता है और Paste करने पे दूसरी जगह आ जाता है। लेकिन Copy करने पे टेक्स्ट (या फाइल) पहली जगह भी रहती है और दूसरी जगह भी। Ctrl + C कीबोर्ड शॉर्टकट Copy का ही है। इसकी मदद से आप आसानी से कुछ भी कॉपी कर सकते है।

3. Ctrl + V

इसकी मदद से हम सीधे Paste कर सकते है। ये शॉर्टकट किसी फाइल या टेक्स्ट को Paste करने के लिए ही है। लेकिन किसी चीज़ को Paste करने से पहले उस चीज़ को कहीं से Cut या Copy करना जरुरी है। इससे आपका बहुत समय बचता है क्यूंकि आपको बार बार माउस से राइट क्लिक नहीं करना पड़ता है।

4. Ctrl + Z

कई बार हम काम करते करते कुछ गलत डिलीट कर देते है जो हमे नहीं करना चाइये था ऐसे में Ctrl + Z बहुत काम आता है। क्यूंकि ये आपको एक एक्शन पीछे ले जाता है और जो होता है वापिस वैसा कर देता है। इस प्रोसेस को हम इंग्लिश में हम Undo बोलते है। अगर आपको कई एक्शन पीछे जाना है तो आपको कई बार Undo करना पड़ेगा। 

5. Ctrl + Y 

ये कीबोर्ड शॉर्टकट Redo करने के लिए होता है। कई बार हो सकता है आप जल्दी जल्दी में जायदा बार Undo करदे ऐसे वापस एक कदम आगे जाने के लिए आप रीडू कर सकते है। 

6. Ctrl + A

इसकी मदद से आप किसी भी कंटेंट को एक साथ पूरा Select कर सकते है और उसपे कोई भी एक्शन परफॉर्म कर सकते है। ये काम हम माउस से भी कर सकते है लेकिन उससे करने में कई बार बड़ी दिक्कत आती है विशेष रूप से जब पूरा कंटेंट स्क्रीन पे दिख भी ना रहा हो। 

7. Alt + F4

इसकी मदद से आप किसी भी एप्लीकेशन को तुरंत Exit कर सकते है। Exit करने के लिए आपको माउस से राइट कार्नर में जाके क्रॉस पे क्लिक करने की जरुरत नहीं है। जब बहुत सारी एप्लीकेशन Open होती है तो बार बार क्रॉस पे क्लिक करने में बड़े दिक्कत होती है ऐसे में जल्दी Alt +F4 दबा के सारी आप्लिकेशन्स Exit कर सकते है।
अगर आप के कंप्यूटर पे डेस्कटॉप खुला हुआ है और जब आप Alt + F4 दबाते है तो ऐसे में आप सीधे कंप्यूटर Shut Down कर सकते है बस Enter दबा के। आप चाहे तो Restart, Sign Out या स्लीप भी Select कर सकते है Alt + F4 के बाद। 

8. Windows + D

कई बार क्या होता है की हमे सब टैब्स मिनीमाइज करने होते है। और ऐसे में अक्सर लोग एक एक करके सब ऍप्लिकेशन्स मिनीमाइज करते है और तब जाके डेस्कटॉप तक पहुंच पाते है। कई बार इसमें बहुत टाइम लग जाता है क्यूंकि हम अक्सर कई सारी ऍप्लिकेशन्स पे एक साथ काम करते है।
लेकिन अब आपको इतने लम्बे प्रोसेस से गुजरने की जरुरत नहीं है क्यूंकि अब आप सीधे Windows + D दबा के सारी ऍप्लिकेशन्स एक साथ मिनीमाइज कर सकते है, और सीधे डेस्कटॉप पे पहुंच सकते है। इसका एक फायदा ये भी की अगर कोई आ रहा हो और आप उसको दिखाना ना चाह रहे हो की आप क्या कर रहे थे तो ऐसे में आप तुरंत सब छुपा सकते है एक सेकंड के अंदर।

9. Windows + E

इस कीबोर्ड शॉर्टकट के जरिये आप सीधे File Explorer खोल सकते है। आम लोग फाइल एक्स्प्लोर खोलने के लिए डेस्कटॉप पे जाके My Computer पे क्लिक करते है। लेकिन वो बहुत लम्बा प्रोसेस विशेष रूप से जब आपने एक साथ दो तीन एप्लीकेशन खोल रखी हो, तब आपको My Computer तक पहुँचने के लिए सभी ऍप्लिकेशन्स को Minimize करना पड़ेगा।
Windows + E कीबोर्ड शॉर्टकट का प्रयोग करके आपके अब आप सीधे फाइल एक्स्प्लोरर खोल सकते है किसी भी एप्लीकेशन पे काम करते हुए भी।

10. Windows + R 

हालाँकि इसका उपयोग आम कंप्यूटर Users नहीं करते है क्यूंकि उनको इसके बारे में पता नहीं होता है। लेकिन इसके जरिये आप सीधे Run प्रोग्राम खोल सकते है। बहुत से लोगो ने तो इसका नाम भी पहली बार सुना होगा क्यूंकि ये बस और और चीज़ो को खोलने के लिए होता है। इसके जरिये आप प्रोग्राम, फोल्डर, डॉक्यूमेंट और कोई इंटरनेट Source खोलने के लिए कर सकते है। लेकिन इसका सबसे जायदा प्रयोग Command Prompt खोलने के लिए किया जाता है। Command Prompt खोलने के लिए आप सबसे पहले Windows + R दबा के Run खोले और उसमे 'cmd' टाइप कर दे।

11. Windows + L

यह विंडोज 10 कीबोर्ड शॉर्टकट बहुत ही उपयोगी है क्यूंकि इसके जरिये आप तुरंत अपने कंप्यूटर को लॉक कर सकते है। कई बार ऐसा होता है की हमे जल्दी में थोड़ी देर को कहीं जाना होता है और हम अपना कंप्यूटर स्विच ऑफ भी नहीं करना चाहते तो ऐसे में आप Windows + L कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल कर सकते है। 
हालाँकि कंप्यूटर लॉक करने के कई तरीके है लेकिन इससे शॉर्टकट कोई तरीका नहीं है। अगर आप किसी एप्लीकेशन पे काम भी कर रहे है तब भी आप की कंप्यूटर स्क्रीन लॉक हो जाएगी। और जब आप वापिस Sign In करेंगे तो वो एप्लीकेशन वहीँ से खुलेगी।

आज क्या ज्ञान पाया

तो आज हमने विंडोज 10 कीबोर्ड शॉर्टकट्स हिंदी में जाने। हालाँकि ये कीबोर्ड लगभग सभी विंडोज में काम कर जायेंगे तो इनको विंडोज के और Versions में भी इस्तेमाल कर सकते है। 
अगर अब भी आपके मन में किसी भी तरह का प्रशन हो तो हमे नीचे कमेंट में जरूर बताये। हम आपके प्रशन का जल्द से जल्द उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
तो दोस्तों अगर आपको हमारी पोस्ट - Windows 10 Keyboard Shortcuts, अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करे। इससे आपके दोस्तों को भी कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। भविस्य में ऐसे आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए हमारे ब्लॉग को Follow जरूर करे।

Rahul Singh
Hey, I'm Rahul Singh, a tech enthusiast who loves staying up to date with the latest gadgets and cutting-edge technologies. In my free time, I enjoy reading biographies, as I find the lives of accomplished individuals to be incredibly inspiring. I believe blogging is the perfect way to combine my two passions and share my knowledge with all of you.

Related Posts