आज के समय में हर कोई इंटरनेट के जुड़े रहना चाहता है। इसलिए आजकल कम्पनियाँ वाले अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए लोगो को फ्री इंटरनेट भी प्रदान करते है। ऐसा अक्सर कॉफ़ी शॉप और होटल्स में देखा जाता था। लेकिन इस बार ऐसा रेलवे स्टेशन पे हुआ। गूगल ने रेलटेल के साथ मिल कर भारत के रेलवे स्टेशनो पे फ्री इंटरनेट देने की एक कार्यनीति बनायीं।
ये बहुत ही अच्छा स्टेप है क्यूंकि बहुत सारे लोग है जिनपे इंटरनेट जैसी सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे लोगो को इंटरनेट से जोड़ने का ये एक बहुत अच्छा मौका है। अब लोग इस फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल करके बहुत कुछ सीख सकते है क्यूंकि आजकल हर चीज़ इंटरनेट पे लगभग फ्री मिल जाती है। या इसका इस्तेमाल मनोरंजन के लिए भी किया जा सकता है।
कुछ लोगो के मन में शायद एक सवाल आया हो की गूगल फ्री इंटरनेट क्यों देना चाहेगा। ऐसा इसलिए क्यूंकि गूगल एक इंटरनेट कंपनी है और जितने जायदा लोग इंटरनेट से जुड़ेंगे उतना जायदा गूगल का बिज़नेस बढ़ेगा। इंटरनेट पे जाके लोग सबसे पहले गूगल पे ही जाते है कुछ भी सर्च करने के लिए या YouTube पे और ये दोनों ही गूगल के ही है। जायदा लोगो के जुड़े होने से गूगल के लिए अच्छी Ad दिखाना आसान और अच्छा हो जाता है।
Railway Station पर फ्री WiFi कैसे Use करें?
अगर आप रेलवे स्टेशन पे है और फ्री WiFi का इस्तेमाल करना चाहते है तो नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करे :-
Step 1: मोबाइल या कंप्यूटर की WiFi सेटिंग्स में जाए।
Step 2: अपने WiFi Networks रिफ्रेश करे।
Step 3: मौजूदा WiFi Networks में से 'Railwire' को Select करे।
Step 4: ब्राउज़र Open करे और Connect पे क्लिक करे।
Step 5: अब आपको अपना दस अंक का मोबाइल नंबर डालना है।
Step 6: ऊपर डाले गए मोबाइल नंबर पे एक OTP आएगा। जिसे आपको वापिस जाके डालना है और 'Done' पे क्लिक करना है।
Step 7: आप फ्री WiFi से कनेक्ट हो चुके है।
आज क्या गया पाया
तो आज हमने जाना की रेलवे स्टेशन पर फ्री WiFi का इस्तेमाल कैसे करें? और साथ में ये भी जानने की कोशिश की गूगल और रेलटेल ऐसा क्यों कर रही है।
अगर अब भी आपके मन में किसी भी तरह का प्रशन हो तो हमे नीचे कमेंट में जरूर बताये। हम आपके प्रशन का जल्द से जल्द उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
तो दोस्तों अगर आपको हमारी पोस्ट - रेलवे स्टेशन पर फ्री WiFi का इस्तेमाल कैसे करें, अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करे। इससे आपके दोस्तों को भी कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। भविस्य में ऐसे आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए हमारे ब्लॉग को Follow जरूर करे।