हॉटस्पॉट तो लगभग सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते है की हॉटस्पॉट क्या है? हुए ये कैसे काम करता है। आज के समय में लगभग हर कोई इंटरनेट से जुड़ा हुआ है और हर दिन इंटरनेट का इस्तेमाल करता है। इंटरनेट की वजह से तो मानो लोगो की दुनिया बदल गयी। इंटरनेट पे आप गेम खेल सकते है, चैटिंग कर सकते है, वीडियो देख सकते है या म्यूजिक भी सुन सकते है।
अगर हम देखे तो हॉटस्पॉट का बेस्ट उदहारण आज के टाइम में मोबाइल में है। हम सभी ने कभी ना कभी इंटरनेट ना होने पे अपने दोस्त से इंटरनेट जरूर माँगा होता है। और ये इंटरनेट हम हॉटस्पॉट की मदद से लेते है। हम अपने दोस्त से उसके मोबाइल में हॉटस्पॉट बनवाते है और उससे WiFi के जरिये कनेक्ट हो जाते है। आज के समय में हॉटस्पॉट का सबसे बेस्ट उपयोग यही है।
कई बार क्या होता है की बहुत ही जायदा भीड़ भाड़ वाले इलाके में मोबाइल Signal बहुत कमजोर होते है या बेसमेंट में मोबाइल सिग्नल ही नहीं आते है ऐसे में बहार ही दुइया से जुड़े रहने के लिए इंटरनेट बहुत जरुरी हो जाता है। इंटरनेट से जुड़ने के लिए ऐसे में WiFi हॉटस्पॉट्स बनाये जाते है जिसकी मदद से आप आसानी से जुड़ सकते है। बढ़ते समय के साथ हमारी इंटरनेट Connectivity बेहतर होती जा रही है और इसमें WiFi हॉटस्पॉट्स एक बड़ी भूमिका निभा रहे है।
अगर हम देखे तो हर दिन करोड़ो लोग हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करके इंटरनेट से जुड़ते है। आकड़ों के हिसाब से 2 करोड़ से भी जायदा लोग हर दिन हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करते है और 2018 में हर 20 लोगो के पास 1 हॉटस्पॉट था। भविस्य में पूरी दुनिया में पब्लिक WiFi हॉटस्पॉट्स की संख्या और भी बढ़ जाएगी जिससे जो लोग मोबाइल इंटरनेट लेने में सक्षम नहीं है वो भी इंटरनेट से जुड़ पाएंगे क्यूंकि आज के समय में इंटरनेट एक आम जरुरत बन गयी है।
अब तक आप समझ ही गए होएंगे की WiFi हॉटस्पॉट्स कितने जायदा उपयोगी है। इसलिए आज का ये आर्टिकल मैं आप लोगो के लिए लेके आया हूँ जिसमे मैं आपको हॉटस्पॉट्स से जुड़ी हर जानकारी बताऊंगा। तो चलिए जानते है हॉटस्पॉट क्या होता है वो भी हिंदी में।