भारत के 10 सबसे अमीर लोग

लोगो में हमेशा अमीर लोगो के बारे में जानने की इच्छा होती है। वो जानना चाहते है की अमीर लोगो ने ऐसा क्या किया की वो लोग इतने अमीर हो गए। और अमीर है तो उनपे कितने पैसे है। आज के आर्टिकल में हम जानेंगे की भारत के 10 सबसे अमीर आदमी कौन है? लोग इनके बारे में जानके इनसे कुछ सीखना चाहते है ताकि वो भी अपनी लाइफ में सफलता प्राप्त कर पाए।

ये तो शायद भारत में रहने वाला बच्चा बच्चा जनता होगा की भारत का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है? पर अगर पुछा जाये की भारत के 10 अमीर लोगो के नाम बता दो तो शायद बड़े भी ना बता पाए। हालाँकि ये सबको पता होना चाइये अगर आप भी अमीर बनना चाहते हो। अगर आप नाम भी नहीं जानते होयेगे तो उनसे कुछ सीखोगे कैसे।

पूरी दुनिया कई सारी एजेंसी है जो दुनिया के मुख्य लोगो की लिस्ट तैयार करती है। मुख्य लोगो को अलग अलग छेत्र से ढूंढा जाता है। एजेंसीस कई प्रकार की लिस्ट तैयार करती है जैसे की - अमीर लोगो की सूचि अलग अलग देशो के हिसाब से, पूरी दुनिया के सबसे अमीर लोगो की सूची आदि। पूरी दुनिया की सबसे फेमस ऐसी ही एजेंसी फोर्बेस (Forbes) है। ये हर साल अमीरो की सूची जारी करते है जिसे देख के आप पता लगा सकते है की अमीर लोग क्या कर रहे है।

भारत के 10 सबसे अमीर लोग 

हमारे देश में कई सारे ऐसे नाम है जो हमेसा लोगो की जुबान पे रहते है जब भी अमीर लोगो की बात आती है। लगभग कर कोई अम्बानी, बिरला, और टाटा को जनता है। परन्तु इन लोगो के अलावा भी हमारे देश में ऐसे बहुत सारे लोग है जो बहुत अमीर है। तो चलिए नीचे भारत के 10 सबसे अमीर लोगो के बारे में जानते है।

1. मुकेश अम्बानी

मुकेश अम्बानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर है। मुकेश अम्बानी 2021 में भारत के ही नहीं बल्कि पूरे ऐसा एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है।

मुकेश अम्बानी की नेट वर्थ लगभग 70 बिलियन के आस पास है। हालाँकि ये थोड़ी बहुत ऊपर नीचे होती रहती है रिलायंस के स्टॉक्स के हिसाब से जो की मार्किट पे बहुत जायदा निर्भर करता है। 

रिलायंस कंपनी की शुरुवात मुकेश अम्बानी के पिताजी धीरूभाई अम्बानी ने पार्टनरशिप में की थी लेकिन विचारो में अंतर के चलते धीरूभाई अम्बानी में अपनी कंपनी अलग कर ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सफलता 'ओनली विमल' नाम की सहायक कंपनी से पायी। 

आज कल रिलायंस इंडस्ट्रीज का ध्यान पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज से हट के डाटा, टेलीकॉम और रिटेल की तरफ है। हम सभी जानते है की हाल ही में कैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज ने JIO को बहुत ही कम समय में नयी उचाईयों पे पंहुचा दिया। जो की इस बात का सबूत है की आज भी मुकेश अम्बानी को बिज़नेस करना आता है।

2. गौतम अडानी

गौतम शांतिलाल अडानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन है। अडानी कई छेत्र में काम करता है जैसे की पावर, ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी, पोर्ट्स, गैस आदि। गौतम अडानी भारत के दुसरे सबसे धनि व्यक्ति है।

गौतम अडानी की नेट वर्थ 2021 में लगभग 25 बिलियन है, जो की सीधे सीधे मुकेश अम्बानी की आदि है। इससे हम देख सकते है की मुकेश अम्बानी बहुत ही जायदा धनि है। एक बात और जो ये 25 बिलियन नेट वर्थ है ये उनकी फैमिली की है ना की उनके अकेले की।

गौतम अडानी एक जैन फैमिली से है और उनके पिताजी का टेक्सटाइल बिज़नेस था, परन्तु उन्होंने एक नया रास्ता चुना और उसमे कामयाबी भी हासिल की। हमे गौतम अडानी से सीखना चाइये की हमे बस पैतृक संपत्ति के भरोसे नहीं रहना चाइये बल्कि खुद का जीवन बनाना चाइये। ना की पैतृक संपत्ति बहुत है तो काम करना छोड़ दे।

3. शिव नादर

शिव नादर भारत के तीसरे सबसे धनि व्यक्ति है। ये HCL Technologies Ltd के फाउंडर और चेयरमैन रहे है। एचसीएल का बिज़नेस आईटी इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। हालाँकि अब एचसीएल की चेयरमैन इनकी एकलौती बेटी रौशनी नादर है। 

शिव नादर की नेट वर्थ 22 बिलियन के लगभग है। और इनको भारत सरकार द्वारा पदमा भुसन का ख़िताब भी मिल चुका है जो की देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।

शिव नादर ने एचसीएल को 1976 में । ८८ लाख के निवेश से शुरू किया था। और आज ये भारत की बहुत बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी है। शिव नादर को उनके दोस्त मैगस नाम से बुलाया करते थे।

4. राधाकिशन दमानी

राधाकिशन दमानी एक इन्वेस्टर है और साथ में एक बिजनेसमैन भी है। इनकी ज़िन्दगी और लोगो से बहुत ही अलग है ये बस 12th पास ही है। इन्होने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई में एडमिशन लिया था लेकिन अपने पिताजी की मौत के बाद कॉलेज छोड़ दिया और फिर स्टॉक मार्केट ब्रोकर और इन्वेस्टर बन गए।

आज के समय में राधाकिशन दमानी की नेट वर्थ लगभग 16 बिलियन है। जब हर्षद मेहता स्टॉक मार्केट में हेरफेर कर रहे थे तब इनको बहुत फायदा हुआ। राधाकिशन दमानी ने 2000 में स्टॉक मार्केट काफी हद तक छोड़ दिया और सामान बेचने वाले मॉल्स खोले DMart के नाम से जिसको इन्होने 2017 में पब्लिक कर दिया।

DMart की सबसे अच्छी बात ये है की उनको जमीन का रेंट नहीं देना होता है उन्होंने जमीन खरीद रखी है जिनकी वजह से कंपनी बहुत ही स्टेबल है और भविस्य में इनकी कुल संपत्ति और बढ़ेगी।

5. पल्लोनजी मिस्त्री

पल्लोनजी मिस्त्री एक पारसी फॅमिली से है और इनको भारत सरकार द्वारा पदम् भुसन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इनकी कुल संपत्ति लगभग 13 बिलियन के आस पास है। 

यह शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के चेयरमैन है। इनकी कंस्ट्रक्शन की कंपनी है जो दुनिया के कई देशो में काम करती है। पल्लोनजी मिस्त्री के पास टाटा संस के भी सबसे जायदा शेयर है। सब मिला के ये भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से है।

6. उदय कोटक   

उदय कोटक एक बैंकर है। ये कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर है। उदय कोटक की नेट वर्थ 13 बिलियन के लगभग है।

7. साइरस पूनावाला

साइरस पूनावाला भारत के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति है। इनकी कुल संपत्ति 12 बिलियन के लगभग है। साइरस पूनावाला, पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन है जिसके अंदर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया कंपनी (SII) भी है जो की बायोटेक कंपनी है। इस कंपनी का नाम मैंने इसलिए लिया क्यूंकि इस कंपनी ने बहुत ही बड़ी मात्रा में Covid-19 वैक्सीन्स बनायीं है।

साइरस पूनावाला एक पारसी फैमिली से है। इनका एक बीटा भी है आदर पूनावाला जो की सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया कंपनी का सीईओ है।

8. लक्ष्मी मित्तल

लक्ष्मी मित्तल दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी के मालिक है, जिसकी वजह से इनको स्टील मैगनेट भी बोलै जाता है। इनकी कंपनी का नाम ArcelorMittal है। लक्ष्मी मित्तल की कुल संपत्ति 11 बिलियन के लगभग है।

इनके दो बच्चे है - एक बेटी और एक बेटा। इनकी बेटी का नाम वनेशा मित्तल है  और इनके बेटे का नाम आदित्य मित्तल है। लक्ष्मी मित्तल को भारत सरकार ने 2008 में पदम् विभूषण से नवाजा क्यूंकि इन्होने भारत का नाम पूरी दुनिया में उचा किया। इन्होने स्टील कंपनी के अलावा भी कई कंपनियों में इन्वेस्टमेंट कर रखे है।

9. सुनील मित्तल

सुनील मित्तल को शायद सभी लोग जानते होएंगे क्यूंकि ये भारत की एक लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी के मालिक है जिसका नाम एयरटेल है। हालाँकि इनकी मुख्य कंपनी का नाम Bharti Enterprises है जिसके अंतर्गत कई और छोटी छोटी कंपनियां है अलग अलग छेत्र में जैसे की  इन्शुरन्स, रियल एस्टेट, एजुकेशन, माल्स, हॉस्पिटैलिटी, एग्रीकल्चर आदि।

सुनील मित्तल की कुल संपत्ति 10 बिलियन के लगभग है। इनको 2007 में पदम् भुसन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। ये एक मारवाड़ी परिवार से है।

10. दिलीप सांघवी

दिलीप सांघवी,  Sun Pharmaceuticals के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर है। ये इंडिया की बहुत बड़ी दवाइयों की कंपनी है। दिलीप सांघवी को भारत सरकार द्वारा पदम् श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इनकी नेट वर्थ लगभग 9 बिलियन के पास है। ये एक जैन फैमिली से है। अगर इनकी पढाई की बात करे तो इनके पास ।  कॉम की डिग्री है यूनिवर्सिटी ऑफ़ कलकत्ता से।

आज क्या ज्ञान पाया

तो आज हमने जाना की भारत के 10 सबसे अमीर लोग कौन है? साथ में हमने उनकी कम्पन्यियो के नाम और उनकी कुल संपत्ति भी जानी। हमने इस आर्टिकल में आपको उनकी कंपनी का कार्य छेत्र भी बताया जिससे आप भी जान सके की आपको अमीर बनने के लिए क्या करना है।
अगर अब भी आपके मन में किसी भी तरह का प्रशन हो तो हमे नीचे कमेंट में जरूर बताये। हम आपके प्रशन का जल्द से जल्द उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
तो दोस्तों अगर आपको हमारी पोस्ट - भारत के 10 सबसे अमीर लोग , अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करे। इससे आपके दोस्तों को भी कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। भविस्य में ऐसे आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए हमारे ब्लॉग को Follow जरूर करे।

  

Rahul Singh
Hey, I'm Rahul Singh, a tech enthusiast who loves staying up to date with the latest gadgets and cutting-edge technologies. In my free time, I enjoy reading biographies, as I find the lives of accomplished individuals to be incredibly inspiring. I believe blogging is the perfect way to combine my two passions and share my knowledge with all of you.

Related Posts