WordPad क्या है

WordPad एक टेक्स्ट एडिटर है, बिलकुल उसी तरह जिस तरह Notepad और MS Word है। इसे हम नोटपैड कर MS Word के बीच का बोल सकते है क्यूंकि इसमें नोटपैड से जायदा फीचर्स है पर MS Word से कम।  इसको पहली बार Windows 95 के साथ लॉच किया था और अब तक हर विंडोज में शामिल हुआ है।

Quick Access Toolbar 

Quick Access Toolbar को आप सबसे ऊपर Title Bar में देख सकते है। उसका Symbol देखने के लिए ऊपर Pic में देखे। इसकी मदद से आप कुछ शॉर्टकट्स Title Bar में जोड़ सकते है जैसे की New, Open, Undo, Redo। तो अगर आपको लगता है की कोई ऑप्शन आप जायदा प्रयोग करते है तो उसे इसकी सहायता से ऊपर Title Bar में जोड़ सकते है।  इस तरह आपके काम करने की स्पीड कुछ हद्द तक बढ़ सकती है।

Title Bar 

Title Bar को WordPad में सबसे ऊपर देखा जा सकता है। अगर देखेंगे तो उसमे Quick Access Toolbar और उसके Shortcuts उपलब्ध होते है। और उस के दायी तरफ फाइल का नाम भी होता है। अगर आपने अभी तक फाइल को सेव नहीं किया है तो वहां फाइल का नाम नहीं बल्कि "Document" लिखा होता है। अगर हम Title Bar के सीधी तरफ देखेंगे तो हमे वही तीन बटन मिलेंगे जो हर एप्लीकेशन में मिलते है - Minimize, Maximize और Close। अब मैं आप को इन तीनो बटन के मतलब समझा देता है अगर आपको नहीं पता है तो। Minimize पे क्लिक करने से आपकी एप्लीकेशन बैकग्राउंड में चली जाएगी और वापस खोलने के लिए Task Bar में उस एप्लीकेशन के Icon पे क्लिक करे। Maximize पे क्लिक करने से उस एप्लीकेशन की Width एंड Height बदल जाएगी, मतलब वो एप्लीकेशन कितनी स्क्रीन पे Show होएगी वो बदल सकते है। और Close बटन को एप्लीकेशन को बंद करने के लिए इस्तेमाल करते है।

WordPad Button

WordPad Button आपको Title Bar के बिलकुल नीचे बायीं तरफ मिल जायेगा। इसमें बहुत ही जरुरी विकल्प होते है जैसे की New, Save, Print आदि। इन्ही विकल्प के जरिये आप एक नयी फाइल बना सकते है या पुरानी फाइल खोल सकते है या अपने प्रिंटर से उस फाइल को प्रिंट कर सकते है। 

Ribbon 

Ribbon, WordPad में Title Bar के नीचे और Ruler के ऊपर पाया जाता है। इस जगह बहुत ही सारे Options पाए जाते है चाहे वो Formatting के हो या एप्लीकेशन की सेटिंग के या किसी और के।

Ruler Bar 

Ruler Bar को हम Ribbon के नीचे और Text Area के ऊपर देख सकते है। इसमें आपको तीन Arrow जैसे दिखेंगे जिसमे दो तो बायीं तरफ होएंगे और एक दायी तरफ होगा। इसकी मदद से आप लेफ्ट और राइट मार्जिन (Margin) दोनों बदल सकते हो। मतलब आप जो भी लिखोगे वो उन दो लाइन्स के बीच आएगा। और एक पैराग्राफ Ruler होगा इसमें जो ये तय करेगा की जब आप पैराग्राफ बदलेंगे तो वो कहाँ से शुरू होयेगा।

Text Area 

Text Area आपके WordPad का मध्य भाग होता है, ये बहुत ही बड़ा होता है और यही पे आप जो भी लिखते है Show होता है। इसको आप बिलकुल Ruler के नीचे पाएंगे।

Status Bar

Status Bar, WordPad का सबसे नीचे वाला भाग होता है। या हम बोले तो ये Text Area के नीचे वाला भाग होता है। इसमें बस एक ही टूल पाया जाता है जो की दायी तरफ होता है, जिसका काम Text को Zoom करने का होता है। अगर आपको Text Area बड़ा करना है तो Zoom In पे दबाये और अगर आपको Text Area को छोटा करना है तो Zoom Out पे दबाये। 

आज का ज्ञान

तो आज हमने इस आर्टिकल में ये सीखा की माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड क्या होता है। और उससे अच्छी तरह परिचित भी भी हुए की इसमें क्या क्या होता है। तो मैं उम्मीद करता हूँ की आज का आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।
Rahul Singh
Hey, I'm Rahul Singh, a tech enthusiast who loves staying up to date with the latest gadgets and cutting-edge technologies. In my free time, I enjoy reading biographies, as I find the lives of accomplished individuals to be incredibly inspiring. I believe blogging is the perfect way to combine my two passions and share my knowledge with all of you.

Related Posts