Powered by Blogger

हैलो दोस्तों Smart Hindi People में आपका स्वागत है। आज के आर्टिकल में हम जानेंगे की ब्लॉग से Powered By Blogger को कैसे Remove करते है।

Powered by Blogger क्या है?

अगर आप ब्लॉगर पे अपना ब्लॉग बनाते है  और उसे खोल के देखते है तो उसमे सबसे नीचे 'Powered By Blogger' लिखा हुआ देख सकते है। इसका मतलब है की आपकी वेबसाइट ब्लॉगर के जरिये बनाई गयी है।
करोड़ो लोग ब्लॉगर का इस्तेमाल बस मजे के लिए करते है तो उन्हें कोई फरक नहीं पड़ता है की नीचे क्या लिखा है या क्या नहीं। वो बस कुछ लिख कर शेयर करना चाहते है। उनको खुद की कोई ब्रांड नहीं बनानी होती है, इसलिए अगर किसी दूसरी ब्रांड का प्रमोशन हो रहा है तो वो होने देते है।

पर जो लोग प्रोफेशनल तरह से काम करना चाहते है और खुद के ब्लॉग के जरिये एक पहचान बनाना चाहते है वो लोग नहीं चाहते की उनकी ब्रांड के साथ किसी दूसरी ब्रांड का भी नाम जुड़े। ऐसे लोग नहीं चाहते की लोग उनकी वेबसाइट के नीचे 'Powered By Blogger' लिख के आये। वो इसे जल्द से जल्द हटाना चाहते है।

Powered by Blogger को Remove कैसे करते है?

Step 1: ब्लॉगर पे जाये 

सबसे पहले आपको ब्लॉगर पे जाना है और लॉग इन करना है। लॉग इन करने पे ब्लॉगर का डैशबोर्ड Open हो जायेगा।

Step 2: Theme पे क्लिक करे 

ब्लॉगर के डैशबोर्ड में बायीं तरफ देखे और दिए हुए विकल्पों में से 'Theme' पे क्लिक करे। इससे एक नयी विंडो ओपन हो जाएगी।

Step 3: Edit HTML पे क्लिक करे

आपको 'My Theme' के दायी तरफ तीन बिंदुओं वाले बटन पे क्लिक करना है। इससे एक ड्राप डाउन Menu खुल जाएगी जिसमे से आपको Edit HTML को ढून्ढ के क्लिक करना है।

Step 4: Jump to Widget पे क्लिक करे

आपके सामने स्क्रीन पे Code होगा और उसके ऊपर दायी तरफ कुछ Buttons दिए हुए होएंगे। उनमे से आपको पहले बटन पे क्लिक करना है। जिसके ऊपर Mouse लाते ही 'Jump to widget' लिखा आएगा। 

Step 5: Attribution पे क्लिक करे

'Jump to widget' पे क्लिक करते ही एक ड्राप डाउन Menu खुल जाएगी इसमें बहुत सारे विकल्प होएंगे इनमे से आपको Attribution1 ढूंढ़ना है और उसपे क्लिक करना है।

Step 6: locked=true को false में बदले 

Step 7: Layout पे क्लिक करे 

अब आपको वापस ब्लॉगर के डैशबोर्ड पे जाना है। और Layout पे क्लिक करना है। 

Step 8:  Attribution पे क्लिक करे

Footer के अंदर आपको Attribution नाम से एक Block मिल जायेगा, उसके सामने Edit लिखा होगा उसपे क्लिक करे। क्लिक करते ही एक Pop up विंडो Open हो जाएगी।

Step 9:  Remove पर क्लिक करे

आपके सामने Configure Attribution नाम से एक विंडो खुली होगी इसमें आपको 'Remove' बटन पे क्लिक करना है।

Step 1: ब्लॉगर की वेबसाइट पे जाये 

सबसे पहले आपको ब्लॉगर पे जाना है और लॉग इन करना है। लॉग इन करने पे ब्लॉगर का डैशबोर्ड खुल जायेगा। ब्लॉगर पे जाने के लिए पीछे दिए हुए Link पे क्लिक करे। 

Step 2: Theme पे क्लिक करे 

ब्लॉगर के डैशबोर्ड में बायीं तरफ देखे और दिए हुए विकल्पों में से 'Theme' पे क्लिक करे। इससे एक नयी विंडो आपकी स्क्रीन पे Open हो जाएगी।

Step 3: Customize पे क्लिक करे 

आपके सामने स्क्रीन पे ऑरेंज कलर के एक बॉक्स में 'Customize' लिखा होगा, उसपे क्लिक करे।

Step 4: Add CSS पे क्लिक करे

बाए तरफ दिए विकल्पों में से Advanced पे क्लिक करे। जिससे उसके अंदर वाले विकल्प खुल जायेंगे। उसमे से ऐड कस को चुने।

Step 5: Code Paste करे

Add Custom CSS वाले बॉक्स में आपको नीचे दिया हुआ Code Paste कर देना है। और Save पर क्लिक कर देना है।

आज क्या ज्ञान पाया

तो आज हमने जाना की ब्लॉग से Powered By Blogger को कैसे Remove/Hide करते है। । हमने आपको ये भी बताया की आपको ऐसा क्यों करना चाइये। 
अगर आपको किसी भी तरह की दिक्कत आ रही हो तो हमे नीचे कमेंट में जरूर बताये। हम आपके प्रशन का जल्द से जल्द उत्तर देने का प्रयास करेंगे। 
तो दोस्तों अगर आपको हमारी पोस्ट -ब्लॉगर ब्लॉग से Powered By ब्लॉगर को कैसे Remove करते है, अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करे। इससे और लोगो को भी कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। भविस्य में ऐसे आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए हमारे ब्लॉग को Follow जरूर करे। 
Rahul Singh
Hey, I'm Rahul Singh, a tech enthusiast who loves staying up to date with the latest gadgets and cutting-edge technologies. In my free time, I enjoy reading biographies, as I find the lives of accomplished individuals to be incredibly inspiring. I believe blogging is the perfect way to combine my two passions and share my knowledge with all of you.

Related Posts