ब्लॉग पर नई पोस्ट अपलोड कैसे करते है

जायदातर नए ब्लोग्गेर्स जिन्होंने नया नया ब्लॉग बनाया होता है उन्हें ब्लॉग पे पोस्ट डालनी भी नहीं आती है। ऐसे ही लोगो की सहायता करने के लिए मैंने आज की पोस्ट लिखी है।

सबसे पहले तो में आपका स्वागत करता हूँ Smart Hindi People में। तो अगर आपको ब्लोगेर पे नयी पोस्ट अपलोड करनी नहीं आती है तो हमारा यह आर्टिकल आखिरी तक पढ़े। आपको सब कुछ Step By Step हिंदी में समझाया जायेगा।

और अगर आपको ब्लॉग पे पोस्ट अपलोड करना आती भी है फिर भी आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते है। क्यूंकि हो सकता है आपको कुछ नया सीखने को मिल जाये जो आपको अभी तक नहीं पता हो।

ब्लॉगर ब्लॉग पर नई पोस्ट अपलोड कैसे करे?

अगर आपका ब्लॉग ब्लॉगर पे है और आप अपने ब्लॉग पे नयी पोस्ट डालना सीखना चाहते है तो हमारे नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करे। ब्लॉग पे पोस्ट अपलोड करना बहुत ही आसान होता है।

Step 1: ब्लॉगर की वेबसाइट पे जाये

सबसे पहले आपको ब्लॉगर की वेबसाइट पे जाना है। वेबसाइट पे जाने के लिए पीछे दिए हुए लिंक पे क्लिक करे। वेबसाइट खुलने पे लोग इन करे और डैशबोर्ड तक पहुंचे।

Step 2: New Post पे क्लिक करे 

अगर आप बायीं तरफ देखेंगे तो आपकी वेबसाइट के नाम के नीचे '+ New Post' लिखा दिखेगा। आपको इस्पे क्लिक करना है जिससे एक नयी विंडो खुल जाएगी।

Step 3: अपनी पोस्ट डाले

नीचे दी हुई Pic में मैंने बहुत सारे नंबर डाल रखे है। हर नंबर किसी चीज़ को दर्शा रहा है जिसके बारे में मैंने नीचे विस्तार में बताया है। तो आइये देखते है

1. Title - यहाँ आपको अपनी पोस्ट का Title डालना है। Title ब्लॉग की Main Heading होती है इसे देख कर लोग समझ जाते है की आपने कंटेंट में किस बारे में लिखा है। यह HTML Code के हिसाब से H1 Heading होती है, जिसे सर्च इंजिन्स सब Headings में से सबसे जायदा महत्व देते है।

2. Headings & Paragraph - यहाँ से आप अपने कंटेंट को Headings और Paragraph में बाँट सकते है। Headings कई प्रकार की होती है इसलिए सही जगह सही Heading ही चुने। 

3. Content - यहाँ आपको अपना कंटेंट टाइप करना है जो आप लिखना चाहते है। कंटेंट हमेशा अपना खुद का लिखा हुआ ही डाले कहीं से Copy ना करे वरना गूगल आपके ब्लॉग को ब्लैकलिस्ट कर सकता है। हमेशा कम से कम 5०० शब्द की पोस्ट लिखे वरना हो सकता है की गूगल आपको खोले ही नहीं।

4. Image - इस के जरिये आप कंटेंट में इमेज डाल सकते है। बिना इमेज के डाले शायद ही कोई आपके ब्लॉग को पसंद करे। इसलिए एक इमेज तो पोस्ट में डाले ही।

5. Labels - एक पोस्ट में बहुत जायदा Labels का इस्तेमाल ना करे। जायदा से जायदा 3-4 Labels ही डाले। Labels के जरिये आप अपनी पोस्ट्स को बाँट सकते है। यह एक तरह की Category का काम करते है। यह सर्च इंजन के लिए भी काफी Helpful रहते है।

6. Published On - यहाँ से आप ये चुन सकते हो की आपकी पोस्ट कब पब्लिश हो। अगर आप Automatic चुनते हो तो वो पब्लिश बटन दबाते ही पब्लिश हो जाएगी और आपके ब्लॉग पे Show होने लगेगी। वही अगर आप Set date and time चुनते है तो आपकी चुनी हुई तरीक और समय पे पोस्ट अपने आप पब्लिश हो जाएगी।

7. Permalink - यहाँ आप सबसे जायदा ध्यान दे। सर्च इंजन के लिए ये बहुत ही जायदा Important है। और आप इसको बदल नहीं सकते है एक बार आर्टिकल पब्लिश होने के बाद। अगर एक बार गूगल ने आपकी पोस्ट को इंडेक्स कर लिया तो वो आपके Permalink को आपके कंटेंट से जोड़ देगा। और अगर अब आपने Permalink Change किया तो वो Duplicate कंटेंट बन जायेगा। Permalink को URL भी बोलते है।

8. Search Description - यहाँ आपको अपनी पोस्ट के बारे में Short में लिखना होता है। इसका इस्तेमाल गूगल आपकी पोस्ट की रैंकिंग Decide करने के लिए करता है। यह आपको 140 शब्दों के अंदर लिखना होता है।

9. Save - इससे आपकी पोस्ट Save हो जाएगी। सब Settings सब कंटेंट वैसा का वैसा रहेगा अगर आप पोस्ट Leave करके वापस आते है दोबारा। हमेशा अपनी पोस्ट सेव जरूर करे।

10. Publish - ये पोस्ट को पब्लिश करने के लिए है। इसको दबाते ही आपकी पोस्ट पब्लिश हो जाएगी और ब्लॉग पे दिखने लगेगी सभी लोगो को। और इसी के साथ आपकी पोस्ट ब्लॉग पे Upload हो चुकी है।

आज क्या ज्ञान पाया

आज की पोस्ट में हमने सीखा की कैसे हम ब्लॉग पर नई पोस्ट अपलोड करते है। उम्मीद करता हूँ आप लोगो को सब अच्छे से समझ आ गया होगा। अगर फिर भी कोई दिक्कत आ रही है तो हमे नीचे कमेंट में जरूर बताये। हम आपके प्रशन का उत्तर देके जल्द से जल्द आपकी सहायता करेंगे।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे जिससे वो भी कुछ नया सीख पाए। भविस्य में ऐसे आर्टिकल पाते रहने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करे।                                                                                                                                                                               

Rahul Singh
Hey, I'm Rahul Singh, a tech enthusiast who loves staying up to date with the latest gadgets and cutting-edge technologies. In my free time, I enjoy reading biographies, as I find the lives of accomplished individuals to be incredibly inspiring. I believe blogging is the perfect way to combine my two passions and share my knowledge with all of you.

Related Posts