फ्री ब्लॉग कैसे बनाये

हेलो दोस्तों, क्या आप जानते है की फ्री ब्लॉग कैसे बनाये? आज के समय में ये बहुत जरुरी हो गया है की आपकी कुछ साइड इनकम हो। लोग अलग अलग तरीके देख रहे है पैसे कमाने के, उन्ही में से जो तरीका लोगो को सबसे पसंद आया वो है ऑनलाइन पैसे कमाने का। ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है, पर सब में से सबसे आसान तरीक लोगो को ब्लॉग बनाके पैसे कमाने का लगता है। हालाँकि ब्लॉग से पैसे कामना इतना भी आसान नहीं जितना लोग समझते है।

विषयसूची

ब्लॉग क्या होता है?

ब्लॉग और वेबसाइट में जायदा अंतर नहीं होता है। ब्लॉग में बस नियमित तौर से कंटेंट को डाला जाता है पोस्ट्स के रूप में। और जो नयी पोस्ट होती है उसे ऊपर रखा जाता है और और पुरानी को नीचे।
जब रिसर्चस की गयी तो उसमे भी ये पाया गया की जो कंपनियां अपनी वेबसाइटों पे ब्लॉग्गिंग के जरिये नियमित तौर से पोस्ट्स डालती रहती थी उनपे ट्रैफिक जायदा आया। और जायदा ट्रैफिक मतलब जायदा फायदा।

फ्री में ब्लॉग कैसे बनाये 

वैसे तो फ्री में ब्लॉग बनाने बहुत तरीके है पर यहाँ में बस आप लोगो को दो तरीके बताने वाला हूँ जो की सबसे अच्छे और सबसे मशहूर तरीके है। अगर आप एक प्रोफेशनल ब्लॉग बनाते है तो उसके लिए आपको डोमेन नाम और होस्टिंग प्लान खरीदना पड़ता है। मतलब आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यहाँ पे हम फ्री ब्लॉग की बात कर रहे है मतलब आपको एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।
तो चलिए अब उन दो तरीको के बारे में जानते है जिनसे हम फ्री में ब्लॉग बना सकते है, तो वो है वर्डप्रेस और ब्लॉगर। अगर आपको इन दोनों के बारे में और जानना है, तो मैंने पहले इसके ऊपर एक पोस्ट लिख रखी है - वर्डप्रेस और ब्लॉगर - कौन जायदा बेहतर? इस पोस्ट मैंने सब कुछ संछिप्त में बताया है की कौनसा ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म किसके लिए बेहतर रहता है।

ब्लॉगर पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाये 

ब्लॉगर एक ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म है, जो की गूगल कंपनी का प्रोडक्ट है। इसपे अकाउंट बनाने के लिए बस आपको जीमेल आईडी  की जरुरत पड़ती है।ब्लॉगर पे अकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करे।
सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पे ब्राउज़र खोलना है और ब्लॉगर com पे जाना है। ब्लॉगर को ब्लागस्पाट के नाम से जाना जाता है तो blogspot.com पे भी जा सकते है।
अब सिग्न इन का एक ऑप्शन देखेंगे जेक उसके क्लिक करे।
Sign in होने के बाद एक नयी विंडो खुल जाएगी जिसमे आपको "New Blog" ढूंढ़ना है और उसपे क्लिक करना है।
अब क्रिएट ा नई ब्लॉग विंडो खुल जाएगी इसमें टाइटल करके एक बॉक्स आएगा उसमे आपको अपने ब्लॉग का नाम डालना है। इसके बाद अब नेक्स्ट पे क्लिक करे।
अब आपसे एड्रेस पुछा जायेगा। ये एड्रेस ब्राउज़र में डालने पे ही आपकी वेबसाइट खुला करेगी। इसलिए ये अनोखा होना चाइये किसी और से नहीं मिलना चाइये।  अगर ये अनोखा हुआ तो नीचे लिखा आ जायेगा "थिस ब्लॉग एड्रेस इस अवेलेबल"। इसके बाद नेक्स्ट पे क्लिक करे।
इसके बाद आपको अपना डिस्प्ले नाम देना है। मतलब आपको अपना नाम डालना है, यही नाम लोगो को दिखेगा आपकी वेबसाइट पे आने पे। तो नाम डालने के बाद फिनिश पे क्लिक करे।

वर्डप्रेस पे फ्री ब्लॉग कैसे बनाये

सबसे पहले तो ये बता दूँ की यहाँ पे हम वर्डप्रे। कॉम की बात कर रहे है। और इसपे भी ब्लॉग बनाना बहुत ही आसान है। तो वर्डप्रेस पे फ्री में ब्लॉग बनाने के लिए नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करे।
अपने कंप्यूटर पे ब्राउज़र खोले और WordPress.com पे जाये।
अब स्क्रीन पे लिख के आएगा "माय साइट इस कॉल्ड"। यहाँ पे आपको अपनी होने वाली साइट का नाम डालना है। नाम डालने के बाद "Continue" पे क्लिक कर दे।
अब आपको अपने ब्लॉग के लिए डोमेन सेलेक्ट करना है। अगर आपका टाइटल जो आपने लास्ट स्टेप में डाला था यूनिक हुआ तो वो आपको पहला डोमेन बांके दिखेगा पर उसके साथ में वर्डप्रे। कॉम भी जुड़ा होगा। उसको सेलेक्ट करके "Continue" पे क्लिक करे।
अब आपको अपने ब्लॉग के लिए एक थीम सलेक्ट करनी है। जो पसंद आये उसे चुन ले और उसपे क्लिक कर दे।
अब आपको अपने ब्लॉग के लिए फ़ॉन्ट चुनना है। फ़ॉन्ट चुन के "Continue" पे क्लिक करे।
अब आपसे वर्डप्रेस प्लान चुनने के लिए पुछा जायेग। इसमें आपको पहला ऑप्शन ही चुनना है जिसपे की "Free" लिखा होगा। चुनने के लिए "Choose" पर क्लिक करे।
अब आपको अपना "ईमेल एड्रेस " और "पासवर्ड" डालना है और "Create Account" पे क्लिक करना है। क्लिक करने
अब एक नयी विंडो खुलेही इसमें आपको कम्पलीट सेटअप पे क्लिक करना है, और फिरसे एक बार डोमेन नाम और वर्डप्रेस प्लान सलेक्ट करने को बोलेगा सब करते जाये और आपका ब्लॉग रेडी हो जायेगा।

फ्री ब्लॉग बनाके पैसे कैसे कमाए 

सबसे पहले तो ये अच्छे से समझ ले की अगर फ्री ब्लॉग बनाके पैसे कामना चाहते है तो आप के पास बस और बस एक ही ऑप्शन है और वो है ब्लॉगर। इसका मतलब है की अगर आप वर्डप्रेस पे फ्री में ब्लॉग बनाते है तो उससे पैसे नहीं कमा सकते।
तो अगर आप ब्लॉग्गिंग इसलिए करना चाहते हो की उससे कुछ पैसे कमा पाए तो अपना ब्लॉग ब्लॉगर पे ही खोले। ब्लॉगर पे आपका ब्लॉग ब्लागस्पाट सब डोमेन के साथ फ्री में खुल जायेगा और फिर आप कुछ पोस्ट्स लिख के गूगल एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है।

आज क्या ज्ञान पाया

तो आज का हमारा आर्टिकल फ्री में ब्लॉग कैसे बनाये था। इसमें हमने बहुत कुछ सीखा जैसे की फ्री में ब्लॉगर पे ब्लॉग कैसे बनाये, फ्री में वर्डप्रेस पे ब्लॉग कैसे बनाये और ये सीखा की फ्री ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए। अगर अब भी आपके अंदर कोई Doubt रह गया हो तो हमे नीचे कमेंट में जरूर बताये। हम आपके सब Doubt जरूर दूर करेंगे।
तो उम्मीद करता हूँ आपको हमारा पोस्ट जरूर पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और हमे फॉलो भी करे जिससे ऐसे आर्टिकल्स आपको आगे भी पढ़ने को मिलते रहे। 

Rahul Singh
Hey, I'm Rahul Singh, a tech enthusiast who loves staying up to date with the latest gadgets and cutting-edge technologies. In my free time, I enjoy reading biographies, as I find the lives of accomplished individuals to be incredibly inspiring. I believe blogging is the perfect way to combine my two passions and share my knowledge with all of you.

Related Posts